छत्तीसगढ़

नववर्ष के जश्न में सुरक्षित रहें: सक्ती पुलिस ने की अपील, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

सक्ती। नए साल 2025 के जश्न में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सक्ती पुलिस ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही, पुलिस ने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

शराब पीकर वाहन न चलाएं

सक्ति पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाना कानूनी अपराध है। ऐसा करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन जब्त किया जाएगा और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात नियमों का पालन अनिवार्य

  • दो पहिया वाहनों पर हेलमेट और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग करें।
  • मोटरसाइकिल पर दो से अधिक सवारी न करें।
  • 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, अन्यथा वाहन मालिक पर भी कार्रवाई होगी।

स्टंट और सड़कों पर केक काटने पर प्रतिबंध

सड़क पर स्टंटबाजी और चाकू या तलवार से केक काटने जैसी गतिविधियां न करें। इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button