ग्राम कोसमंदा में लूट के फरार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

जांजगीर-चांपा। थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा- कमरीद मुख्य मार्ग पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह सफलता साइबर सेल जांजगीर और थाना सारागांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत मिली।
लूट का मामला
प्रकरण के अनुसार, प्रार्थी केशव करियारे निवासी सारागांव 15 दिसंबर 2024 को रात्रि करीब 7:45 बजे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। कमरीद मेन रोड पिलारी नहर के पास रात करीब 8:30 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनका रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करते हुए बैग में रखे 50,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। इस घटना की शिकायत पर थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 215/24 के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस ने पहले ही मामले में आरोपी दीपक कुमार कश्यप उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर 22 दिसंबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। अन्य दो फरार आरोपी, कोमल कश्यप (24 वर्ष) और राहुल कुमार निर्मलकर (22 वर्ष), दोनों निवासी गौद थाना जांजगीर, की तलाश जारी थी।






