छत्तीसगढ़

DSP ने डॉक्टर की पत्नी से किया रेप:दुर्ग में घर में घुसकर पिटाई भी की, पति-बेटा गए थे बाहर; आरोपी सुकमा में है SDOP

दुर्ग में DSP ने डॉक्टर की पत्नी से रेप किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी DSP महिला का रिश्तेदार है, इसलिए घर में आना-जाना लगा हुआ था। आरोपी ने पहले महिला को पीटा, फिर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद मोहन नगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक, डीएसपी तोमेश वर्मा सुकमा‎ जिले के जगरगुंडा में ‎एसडीओपी के पद पर पदस्थ है। पीड़ित महिला के मुताबिक जुलाई 2020 में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में घर आया था। अपने परिवार के साथ उनके घर में रुका भी था। इसी दौरान महिला को देखकर तोमेश की नीयत बिगड़ी।

मोहन नगर थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। पीड़िता की शिकायत के बाद FIR दर्ज हुई है।
मोहन नगर थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। पीड़िता की शिकायत के बाद FIR दर्ज हुई है।

घर में अकेली पाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि, 4 महीने पहले 31 अगस्त 2024 को शाम 7.30 बजे तोमेश उसके घर पहुंचा। उस दिन महिला घर पर अकेली थी। उसका डॉक्टर पति किसी काम से पाटन और बेटा ट्यूशन गया था। महिला ने तोमेश से कहा कि, घर में कोई नहीं है, इसके बाद भी वह जबरन घर में घुस गया।

पीड़िता ने बताया कि घर में घुसते ही DSP ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट की और जबरन संबंध बनाए। रेप की वारदात के बाद DSP तोमेश वहां से भाग गया।

Related Articles

Back to top button