छत्तीसगढ़

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कसा तंज, कहा- ’65 साल तक इस खानदान ने देश को लूटा, अब वे देश के लिए न्याय यात्रा की बात कर रहे है’

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने राहुल गांधी और गांधी परिवार पर तंज कसा है. 5 जनवरी से शुरू होने जा रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, ‘राहुल गांधी की यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ता. पहले भी बहुत सी यात्राएं की है पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली अब न्याय यात्रा निकाल रहे हैं’. ओम माथुर ने कहा कि, ‘राहुल गांधी पहले अपने खुद के साथ न्याय करें. 65 साल तक इस खानदान ने देश को लूटा है और अब वे देश के लिए न्याय यात्रा की बात कर रहे हैं’.

दरअसल, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर शुक्रवार को मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों और विधायकों के साथ होने वाली बैठक के सिलसिले में आज रायपुर पहुंचे. उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, भाजपा की सरकार अपने वादे पूरे करने आई है, हमने पहले ही कहा था कि सरकार बनते ही हम फैसला लेना शुरू कर देंगे. ओम माथुर ने कहा कि यह जनकल्याण की सरकार है. छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने वाली सरकार है. हम विचार विमर्श करके आगे भी फैसला लेंगे.

Related Articles

Back to top button