छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: यातायात पुलिस ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और मुंगेली जिलों के वाहन चालकों ने भाग लिया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग रहा।







