छत्तीसगढ़
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से, छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा, देखिये रूट मैप

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुरू करने जा रहे हैं. यह यात्रा 20 मार्च तक चलेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूरब से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक होगी. इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इंफाल में हरी झंडी दिखाएंगे, जो 15 राज्यों से होते हुए मुंबई में समाप्त होगी. वहीं न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से गुजरेगी. छत्तीसगढ़ में कुल 536 किलो मीटर की यात्रा होगी.






