छत्तीसगढ़
शिवरीनारायण थाना प्रभारी सागर पाठक बने निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी बधाई

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सागर पाठक को पदोन्नति देकर निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर के स्थापना बोर्ड के आदेशानुसार यह पदोन्नति की गई।
थाना प्रभारी सागर पाठक को जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने स्टार लगाकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। यह समारोह 11 दिसंबर 2024 को संपन्न हुआ।
सागर पाठक की इस उपलब्धि पर शिवरीनारायण क्षेत्र के लोगों और पुलिस विभाग ने भी खुशी जाहिर की है। उनकी इस पदोन्नति को विभाग में उनकी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम बताया जा रहा है।






