छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने किया पुलिस कैंप पर हमला, तीन जवानों को आई मामूली चोट…

बीजापुर। बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने पुलिस बेस कैंप पर हमला किया है. तीन दिनों में यह दूसरा नक्सली हमला है. बीजापुर एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने कैम्प पर फायरिंग की पुष्टि की है.पामेड़ थाना अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है. पुलिस नक्सलियों के बीच गोलीबारी में तीन जवानों को मामूली चोट आई है. जवानों का बेस कैंप में प्राथमिक इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि इन हमलों के पीछे सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नेता हिडमा का हाथ है

Related Articles

Back to top button