छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: 06 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा। जिले के पुलिस विभाग में सेवा दे रहे 06 आरक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा और योग्यता के आधार पर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जारी की गई योग्यता सूची के आधार पर इन आरक्षकों का चयन किया गया, जिसके बाद जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) ने पदोन्नति पाने वाले जवानों को वर्दी में फित्ती लगाकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button