छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

*जांजगीर-चांपा।* जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भरत यादव नामक व्यक्ति को 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पामगढ़ पुलिस ने भरत यादव के घर रेड मारकर 7 लीटर शराब बरामद की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा सहित पुलिस टीम का अहम योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button