छत्तीसगढ़

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

जांजगीर, 6 नवंबर 2024: नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी मनमोहन सिंह को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ितों से शिक्षाकर्मी और प्रयोगशाला सहायक पद पर भर्ती करवाने का वादा करते हुए उनसे मोटी रकम वसूली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना का विवरण: प्रार्थिया सुलोचना बंजारे, निवासी डुग्गुपारा, बालको, जिला कोरबा ने बताया कि 2019 में छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षाकर्मी और प्रयोगशाला सहायक पदों की भर्ती निकली थी, जिसमें उसने आवेदन किया था। सुलोचना के रिश्तेदार के माध्यम से आरोपी मनमोहन सिंह से उसकी जान-पहचान हुई, जिसने नौकरी लगवाने के लिए 5-6 लाख रुपये की मांग की। प्रार्थिया के पति और चाचा ने 14 अक्टूबर 2019 को जांजगीर स्थित आरोपी के घर पर जाकर उसे 1.5 लाख रुपये नगद दे दिए। उसी दिन नेहरू नगर, बालको के कृष्णा कश्यप ने भी आरोपी को नौकरी के बदले 1.5 लाख रुपये दिए थे।

Related Articles

Back to top button