छत्तीसगढ़

हाईवे पर बोलेरो से टकराई बाइक, दो लोगों की मौके पर ही मौत

गरियाबंद. नेशनल हाईवे पर बोलेरा से टकराकर बाइक चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी. यह घटना नेशनल हाइवे 130 सी में देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल ग्राम के पास की है.देवभोग से जा रही बोलेरा वाहन से मूडागांव की ओर से आ रही बाइक की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक व सवार 20 मीटर दूर फेंका गए. हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं बोलेरा का सामने का हिस्सा उखड़ गया है. हादसे में बाइक चालक भवनों मांझी उम्र 35 साल व सवार दुलार मांझी उम्र 50 वर्ष की मौके पर मौत हो गई. दोनों आपस में ममेरा भाई हैं, जो निजी काम से रात्रि लगभग मुड़ागांव से देवभोग की ओर आ रहे थे.

Related Articles

Back to top button