छत्तीसगढ़

सक्ति: ट्रक और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

सक्ति। डभरा-खरसिया मार्ग पर बोडासागर के पास ट्रक और बाइक के बीच हुई भयानक टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे।

जानकारी के अनुसार मृतक गिरजा राम माली (उम्र 22), नरेश माली (उम्र 19), और डोरीलाल माली के रूप में हुई है। सभी मृतक युवक जशपुर जिले के रहने वाले थे।हादसे के बाद सूचना मिलने पर 112 पुलिस की मदद से तीनों के शवों को डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button