धर्मांतरण…पुलिस ने 7 को हिरासत में लिया:घर में 15 से ज्यादा महिलाएं कर रही थी प्रार्थना; हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

रायगढ़ में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह मिट्ठुमुड़ा क्षेत्र के एक घर में 15 से ज्यादा महिलाएं प्रार्थना कर रही थी। इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है, उसने पूछताछ की जा रही है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 10 बजे मिट्ठुुमुड़ा क्षेत्र में संतोष चौहान के घर में प्रार्थना सभा चल रही थी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग और भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। आरोप है कि प्रार्थना सभा के बहाने महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

3 महिलाओं समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और घर से 4 पुरूष और 3 महिलाओं को हिरासत में लिया। सभा को पुलिस थाना लेकर गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।







