छत्तीसगढ़

BREAKING : धर्मांतरण के मुद्दे पर आदिवासी बहुल गांव में मचा बवाल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात…

दंतेवाड़ा। धर्मांतरण के मुद्दे पर कुआकोंडा ब्लॉक के श्यामगिरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गया. घटना में विशेष समुदाय के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं. स्थिति को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल, गांव में स्थिति नियंत्रण में है.जानकारी के अनुसार, गांव में धर्मांतरण के विरोध में बैठक रखी गई थी, जिस पर गांव में विवाद शुरू हो गया. एक गुट ने दूसरे गुट के सदस्यों पर हमला कर दिया, जिसमें चार लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button