छत्तीसगढ़

सूरजपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुष्टि नहीं, इधर आरोपी की फंदे पर लटकी मिली लाश, रायपुर में टीएस बाबा ने सरकार पर साधा निशाना …

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक और बड़ी खबर सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है. हालांकि अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. युवती की मेडिकल रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच पीड़ित परिवार की ओर से भी दो अलग-अलग बयान सामने आए हैं. सूरजपुर में पीड़िता की मां ने मारपीट का आरोप लगाया है, वहीं अंबिकापुर में पीड़िता के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इधर जिस जगह युवती बरामद हुई थी वहीं पर इस मामले में आरोपी बनाए गए युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली है. अब इस पूरे मामले पर सियासत भी तेज हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधा है.पीड़िता के पिता के मुताबिक, श्रीनगर में 12वीं की छात्रा सहेलियों के साथ दशहरा कार्यक्रम देखने गई थी. रावण दहन के बाद छात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रही थी. इस दौरान 9वीं, 10वीं में सहपाठी रहा युवक कांता सिंह मिला. छात्रा ने कांता सिंह से पानी मांगा. कांता ने छात्रा को पानी की बोतल लाकर दी. कांता सिंह ने पानी की बोतल में कुछ मिला दिया था. पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी. छात्रा ने सहेलियों से घर चलने की बात कही. इस बीच आरोपी कांता ने कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा.रेप पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी, छात्रा को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर जंगल ले गया. वहां उसके 5 और साथी पहुंच गए. सभी आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप किया. फिर जानलेवा हमला भी किया. सांस नहीं चलने पर मृत समझकर छात्रा को मौके पर छोड़कर भाग निकले. परिजनों ने बताया कि छात्रा के घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन में लगे थे. इसी दौरान रविवार सुबह छात्रा किसी तरह घिसटते हुए जंगल से बाहर आई. दिनभर परिजनों ने उसे घर पर रखा. होश आने पर सोमवार को परिजन ने रामानुजनगर पुलिस को घटना की सूचना दी.

Related Articles

Back to top button