छत्तीसगढ़

VIDEO : भोजपुरी डांसर के साथ नशे में जमकर थिरके शिक्षक

बलरामपुर. नवरात्रि के दौरान दुर्गा पंडाल में भोजपुरी डांस गर्ल के साथ एक शिक्षक का अश्लील डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. यह मामला बलरामपुर रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर बेतो गांव का है.वाड्रफनगर ब्लॉक के बेतो गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है. जवराही हाई स्कूल के शिक्षक संदीप सिंह ने दुर्गा पंडाल में पहुंचकर भोजपुरी डांस गर्ल के साथ अश्लील गानों पर जमकर डांस किया, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है. ग्रामीणाें के मुताबिक, शिक्षक संदीप सिंह नशे में था.

Related Articles

Back to top button