छत्तीसगढ़
**जांजगीर: कचरे से भरे कुएं में गिरने से पूर्व आरक्षक की मौत**

जांजगीर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक पर 52 वर्षीय योगेंद्र शर्मा की कुएं में गिरकर मौत हो गई। आज सुबह 8 बजे के करीब बैलेंस बिगड़ने से वे कचरे से भरे कुएं में गिर गए। योगेंद्र शर्मा पूर्व में 12वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर कार्यरत थे और जय भारत स्कूल के पीछे रहते थे। घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है और कुएं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।






