छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से अयोध्या-काशी, मथुरा-उज्जैन,शिरडी के लिए डायरेक्ट बस सुविधा:MP से 53 रूट पर MoU; UP और महाराष्ट्र से भी जल्द होगा करार

छत्तीसगढ़वासियों को उज्जैन, मथुरा, काशी और अयोध्या के लिए डायरेक्ट बस सुविधाएं मिलने वाली है। साय सरकार ने MP से 53 नए मार्गों पर बस संचालित करने का MoU किया है। इसके साथ ही UP और महाराष्ट्र सरकार से नए मार्गों पर बसों को चलाने के लिए MoU करेगी।

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है, कि जल्द ही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई शहरों के बीच 53 नए मार्गों पर जल्द ही यात्री बसों का संचालन होगा।

रायपुर के स्थित निजी होटल में कार्यक्रम के दौरान सीएम भी शामिल हुए थे।
रायपुर के स्थित निजी होटल में कार्यक्रम के दौरान सीएम भी शामिल हुए थे।

रिपोर्ट मिलने के बाद परमिट जारी किया जाएगा

चिन्हित रूट, पहले से चल रहे वाहनों की संख्या, समय चक्र का सर्वे करने और संबंधित जिले के आरटीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद परमिट जारी किया जाएगा। साथ ही दावे-आपत्तियों की सुनवाई कर उनका निराकरण भी किया जाएगा। दोनों राज्यों के बीच यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह कवायद लंबे समय से चल रही थी।

17 साल बाद हुई बैठक तो निकला रास्ता

मध्यप्रदेश से नए रूटों पर बसें चलाने के लिए दोनों विभागों के परिवहन अधिकारियों की हाल ही में एक बैठक हुई थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह बैठक 17 साल बाद हुई है। इस बैठक में चर्चा के बाद 53 नए रूटों पर बसें चलाने पर सहमति बनी।

अंतरराज्यीय समझौते के तहत ये यात्री बसें दोनों राज्यों के विभिन्न शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच चलेंगी।

Related Articles

Back to top button