राज्यसभा सांसद को BJP की सदस्यता दिलाएंगे नड्डा:रायपुर में रानी दुर्गावती के चित्र पर किया माल्यार्पण; मंत्री-विधायकों और सांसदों की लेंगे मीटिंग

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से नड्डा केनाल रोड पहुंचे और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के निवास लिए रवाना हो गए। व्यास को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।
इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर नड्डा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित तमाम नेता मौजूद रहे। नड्डा भाजपा के सदस्यता अभियान में अपना टारगेट पूरा कर चुके सांसद-विधायक और अलग-अलग इलाकों के जन प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे।
वहीं भाजपा प्रभारी नितिन नबीन भी आज रायपुर आ रहे हैं। वह जेपी नड्डा के साथ मंत्री, विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगे। संगठन के सभी बड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी लेंगे। प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर एक रिव्यू मीटिंग भी करेंगे।






