छत्तीसगढ़
*बलौदाबाजार: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 4 घायल*

बलौदाबाजार, 8 सितंबर 2024 – बलौदाबाजार जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठे लोग बातचीत कर रहे थे। अचानक मौसम बदलने पर बिजली गिरने से यह हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबिक, 11 लोग पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी 4 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






