**जुनून और जमाना: छत्तीसगढ़ के सात डांसर्स पर आधारित डॉक्यूमेंट्री**

छत्तीसगढ़ के सात उभरते डांसर्स के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “जुनून और जमाना” जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। इस फिल्म का निर्माण “इनसाइड मी ओरिजिनल्स” के बैनर तले हुआ है। फिल्म का उद्देश्य कला के प्रति जागरूकता फैलाना और युवा पीढ़ी को अपने सपनों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देना है।
फिल्म उन सात डांसर्स की कहानी है, जो अलग-अलग परिवारों में जन्मे, लेकिन बचपन से ही कुछ बड़ा करने का जुनून रखते थे। हालांकि समाज उन्हें समझने में विफल रहता है और अक्सर उनकी भावनाओं को दबाने की कोशिश करता है। इसके बावजूद, ये डांसर समाज की परवाह किए बिना अपने जुनून के साथ आगे बढ़ते रहे।
हाल ही में “इनसाइड मी ओरिजिनल्स” की टीम ने 20 दिनों के शूटिंग शेड्यूल को पूरा किया है। इस फिल्म की शूटिंग रायपुर, कोरबा और भिलाई में हुई है। फिल्म के प्रमुख कलाकारों में रितेश पाल (डांस प्लस प्रो विजेता), शबनम खान (बिग मेमसाब प्रतियोगी), अन्वेषा भाटिया (सुपर डांसर महाराष्ट्र), कल्पिता सिंह (फ्लाइंग जट फेम), अनिल तांडी (सुपर डांसर चैप्टर-3, नच बलिये-9), लक्ष्मण कुम्भार (सुपर डांसर सीजन-1) और ईश्वर निकोन (डिस्ट्रक्टिव स्टेप्स 2021 विजेता) शामिल हैं।
फिल्म का ट्रेलर सितंबर में रिलीज़ किया जाएगा, जबकि पोस्ट-प्रोडक्शन और मार्केटिंग का काम जारी है। यह डॉक्यूमेंट्री “इनसाइड मी ओरिजिनल्स” के यूट्यूब चैनल पर अक्टूबर के अंत तक रिलीज़ होगी।






