छत्तीसगढ़
तीजा पर्व मनाने मां के साथ ननिहाल जा रही मासूम बच्ची को टैंकर के रौंदा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत…

दुर्ग। जिले में आज सुबह दो बड़े सड़क हादसे हुए. पहली घटना में तीजा मनाने मां के साथ ननिहाल जा रही सात साल की मासूम बच्ची की टैंकर के चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. दोनों ही मामलों में पुलिस अपनी जांच में जुटी हैपहली घटना पदमनाभपुर थाना क्षेत्र की है, जहां तीज पर्व मनाने अपनी मां, भाई और मामा के साथ ननिहाल कोलिहापुरी जा रही सात वर्षीय बच्ची की पानी टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई.






