छत्तीसगढ़
फोन चोरी कर Google Pay से पैसा निकाल रहा चोर, FIR दर्ज

जगदलपुर. जगदलपुर में बाजार गए एक युवक का फोन चोरी हो गया। वहीं कुछ दिन बाद उसके गूगल पे से करीब 72 हजार 900 रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो गया। युवक ने सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है। Phone theft मिली जानकारी के मुताबिक आसना के रहने वाले संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। कुछ दिन पहले जगदलपुर के संजय मार्केट गए हुआ था। यहां बाजार में फोन चोरी हो गया। दूसरा सिम लिया। सिम एक्टिवेट होने के बाद फोन पर बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से पैसे कटने का मैसेज आया।






