छत्तीसगढ़
चाकू दिखाकर डराया धमकाया, आरोपी की हुई तत्काल गिरफ्तारी

धमतरी । चाकू दिखा कर आने जाने वालों को डरा धमका रहे आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस को मोबाईल के माध्यम से मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति जो नीला रंग के शर्ट व स्लेटी रंग के पेंट पहना है जिसकी उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष है बिलई माता मंदिर के पीछे गौशाला के पास आम जगह पर अपने हाथ में एक लोहे धारदार बटंची चाकु हथियार लेकर हवा में लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डारा धमका रहा है की सूचना पर तत्काल हमराह स्टॉफ के रवाना होकर मुखबिर के बताये स्थान पहुँचकर गवाहों के घटना स्थल बिलाई माता मंदिर के पीछे गौशाला के पास गये देखे एक व्यक्ति जो नीला रंग के शर्ट व स्लेटी रंग के पेंट पहना है जिसकी उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष है अपने हाथ में एक लोहे धातु का धारदार बटची चाकु हथियार लेकर हवा में लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था।




