छत्तीसगढ़

खिलौने की तरह जहरीले सापों को पकड़ती है युवती, VIDEO:छत्तीसगढ़ में 7 साल में 7000 सर्पों का रेस्क्यू; बन चुका है वर्ल्ड रिकॉर्ड

बिलासपुर की एक युवती का सोशल मीडिया पर स्नेक रेस्क्यू करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। युवती का नाम अजिता पांडेय है जो पेशे से नर्स भी है। वह सांपों को खिलौने की तरह पकड़ती है।वीडियो में देख सकते हैं वह करीब 10 फीट लंबे सांप को पकड़ती नजर आ रही है।

बताया जा रहा है यह वीडियो DLS कॉलेज का है जहां कम्प्यूटर रूम में सांप घुस गया था। सूचना पर पहुंची अजिता ने उसे पकड़ा था। अजिता ने 7 साल में 7 हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुकी हैं। वो सांपों को जंगल में छोड़ देती है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का अवॉर्ड भी हासिल कर चुकी है।

सर्वाधिक सांपों का रेस्क्यू कर अजिता गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाड में अपना नाम दर्ज करा चुकी है।

Related Articles

Back to top button