छत्तीसगढ़

रेलवे यात्रा में कलाकारों को मिलने वाले रियायत को पुनः शुरू करने की मांग

भिलाई । सुप्रसिद्ध और वरिष्ठ रंगकर्मी विजय शर्मा ने कलाकारों को रेल्वे यात्रा के दौरान मिलने वाले रियायत को पुनः शुरू करने के लिए सांसद विजय बघेल को ज्ञापन सौंपा है। जिस पर सांसद ने रेलमंत्री से मिलकर चर्चा करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान ललित कला समूह से जुड़े हुए अनेक कलाकार उनके साथ मौजूद थे। ज्ञात हो कि कोरोना काल में रेल्वे द्वारा कलाकारों को यात्रा के दौरान मिलने वाले रियायत को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब सामान्य दिनचर्या के बाद भी इसे बहाल नही किया गया है।

Related Articles

Back to top button