छत्तीसगढ़

झोलाछाप डॉक्टरों पर साय सरकार सख्त, दो क्लिनिक को किया गया सील

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में स्वास्थ्य मामलों को लेकर लगातार सतकर्ता बरती जा रही है और कार्रवाई भी की जा रही है. इसी सिलसिले में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर दो झोलाझाप डाक्टरों की क्लिनिक सील कर दी गई है. एसडीएम कोटा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों क्लिनिकों का आकस्मिक निरीक्षण किया और उसे सील करने की कार्रवाई की.गौरतलब है कि कलेक्टर ने अवैध क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. टेंगनमाड़ा में दीपक गुप्ता का क्लिनिक हैं. यह क्लिनिक धर्मप्रताप पिता विशाल सिंह के मकान में चलाया जा रहा था. दीपक गुप्ता क्लिनिक में नहीं मिले. सरपंच, कोटवार और ग्रामीणों ने बताया कि वे गांव में नहीं है.

Related Articles

Back to top button