सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को लगाया लाखों का चूना

रायपुर। राजधानी में देवेंद्र नगर पुलिस ने बेरोजगार युवाओं को अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने देवेंद्र नगर में ऑफिस खोल रखा था और पीड़ितों से पैसे लेने के बाद फरार हो गया था. इसके बाद उसने पीड़ितों से ठगी कर जुटाई रकम से नई कार खरीद ली थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.
शिवकुमार के भाई चिंताराम साहू और मित्र नंदकुमार राठौर ने भी अपने बच्चों की नौकरी के लिए विजय से बात की. चिंताराम की पुत्री मंजुलता के लिए 6 लाख, पुत्र गजेंद्र के लिए 4 लाख, और नंदकुमार के पुत्र प्रकाश के लिए 4.50 लाख रुपये मांगे गए. शिवकुमार ने कुल 7 लाख रुपये नकद, 1.75 लाख रुपये कार्यालय में और बाकी फोन पे से दिए. विजय ने शिवकुमार को 7 लाख का चेक भी दिया. शिवकुमार के मोहल्ले के बादल गढ़ेवाल से भी उसने मडवा पावर प्लांट में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपये ठग लिए. इस तरह विजय कुल 19.35 लाख रुपये ठगकर फरार हो गया था.






