छत्तीसगढ़ में ज्वेलरी दुकान में 10 लाख की चोरी, VIDEO:सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर भागे, CCTV फुटेज में दिख रहे 5 चोर

जांजगीर-चांपा जिले में आदित्य ज्वेलरी दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर चोर घुसे। दुकान से सोने चांदी के जेवर और कैश सहित लगभग 10 लाख रुपए की चोरी की है।पूरी वारदात CCTV कैमरे में चोरी की कैद हो गई है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार की है।
मिली जानकारी अनुसार, कोटमीसोनार स्टेशन मोहल्ला में संजय प्रताप सोनी का घर और दुकान एक साथ है। नीचे में दुकान और ऊपर में परिवार सहित रहते हैं। सोमवार मंगलवार की बीती रात चेहरे को गमछा से बांधकर 5 अज्ञात चोर दुकान के पास पहुंचे।

CCTV कैमरे में 5 चोर नजर आ रहे
दुकान का शटर और ताले को तोड़कर अंदर घुसे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने सोने, चांदी के जेवर और नगदी रकम लेकर फरार हो गए। घटना तड़के 3 बजे के आसपास की है। CCTV कैमरे में 5 चोर नजर आ रहे हैं।

अकलतरा थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
चोरी की घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और साइबर टीम ने CCTV कैमरे को चेक किया। CCTV कैमरे के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।अकलतरा थाने में 305 ए,331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।






