स्कूल में परोसा जा रहा था मिड डे मील, गर्म सांबर में गिरने से 8 साल की बच्ची की हो गई मौत

CG LIVE TODAY—कर्नाटक से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां चौड़ापुर के एक स्कूल में दोपहर के समय मिड डे मील परोसते समय एक 8 साल की बच्ची सांबर के गर्म बर्तन में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है।वे स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। घटना 16 नवंबर को हुई। कक्षा 2 में पढ़ने वाली 8 साल की छात्रा सांबर के बर्तन में गिर गई।
छात्रा की हुई दर्दनाक मौत
रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा का फौरन चौड़ापुर के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां उसका शुरुआती इलाज किया गया। हालांकि उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे कलबुर्गी में गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उसे 18 नवंबर को बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया।
इस अस्पताल में भी वह ठीक नहीं हो पाई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत से स्कूल के लोग सदमे हैं। वहीं परिजन बेटी की मौत को भुला नहीं पा रहे हैं। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।






