छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दो बड़े सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत और कई घायल

माजदा में सवार सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद जंगल से लौट रहे थे।खैरागढ़/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार और गुरुवार को हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों ने छह परिवारों को मातम में डुबो दिया। एक हादसा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में तो दूसरा बलरामपुर जिले के ककना क्षेत्र में हुआ। दोनों हादसों में कुल 6 लोगों की मौत हो गई और 8 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

माजदा वाहन खाई में गिरा, 3 की मौत

शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे छुईखदान क्षेत्र के छिंदारी डैम के पास एक माजदा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 10 मजदूर सवार थे, जो तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद जंगल से अपने गांव लौट रहे थे।
हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान:

  • राजेश साहू (28 वर्ष)

  • मंगल चंद (30 वर्ष)

  • टिक्कू धनकर (31 वर्ष)
    तीनों मृतक भरदाकला (छुईखदान) के रहने वाले थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छुईखदान टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई या ड्राइवर की लापरवाही के कारण।

Related Articles

Back to top button