छत्तीसगढ़

6 खूंखार नक्सली पकड़ाए, एके-47 और जिंदा कारतूस जब्त:झारखंड से भागकर जशपुर में छिपे थे, बलरामपुर पुलिस के साथ की संयुक्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने बुधवार को झारखंड के एरिया कमांडर समेत 6 खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एके-47, जिंदा कारतूस, नक्सली ड्रेस और अन्य सामग्री बरामद किया है। झारखंड से भागकर जशपुर में मजदूर बनकर छुपे थे।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जशपुर और बलरामपुर जिले की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस सरगुजा संभाग में सर्चिंग अभियान चला रही है।

एके-47, जिंदा कारतूस, नक्सली ड्रेस और अन्य सामग्री बरामद।
एके-47, जिंदा कारतूस, नक्सली ड्रेस और अन्य सामग्री बरामद।

झारखंड पुलिस से मिली थी सूचना

सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने कहा कि झारखंड पुलिस ने बुधवार की सुबह सूचना दी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी का प्रमुख टुनेश लकड़ा उर्फ रवि अपने साथियों के साथ जशपुर जिले में छिपा हुआ है। इन नक्सलियों के पास घातक हथियार है।

करमा गांव में दबिश देकर पकड़ा

पुलिस की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव में दबिश देकर झारखंड के गढ़िया निवासी नक्सली राम लकड़ा (40), ओरगी निवासी रंजीत महतो, टिकैतबंध निवासी हेरमन कुमार गन्नुम, ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बनडेगा निवासी गुलाम शहजादा (21 वर्ष) को पकड़ा।

Related Articles

Back to top button