जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 43.14 प्रतिशत मतदान

छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के लिए जांजगीर-चांपा लोकसभा में मंगलवार 7 मई को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसके नतीजे 4 जून को आएंगे। सुबह 11 बजे तक जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 25.76 प्रतिशत मतदान हुआ है।
रलवे फाटक पर ब्रिज नहीं बनाने पर चुनाव बहिष्कार
जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट के सक्ती जिले में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर दिया। सकरेली ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कहा कि ब्रिज नहीं तो वोट नहीं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके ग्राम पंचायत के रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाए। अंडर ब्रिज नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार किया है।
जांजगीर-चांपा में 1 बजे तक 43.14% मतदान
| विधानसभा | वोटिंग प्रतिशत |
| अकलतरा | 44.10% |
| कसडोल | 43.66% |
| चंद्रपुर | 39.35% |
| जांजगीर-चांपा | 49.95% |
| जैजैपुर | 38.45% |
| पामगढ़ | 35.43% |
| बिलाईगढ़ | 45.36% |
| सक्ती | 48.57% |

जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 25.76% वोटिंग
| विधानसभा | वोटिंग प्रतिशत |
| अकलतरा | 27.70% |
| कसडोल | 31.75% |
| चंद्रपुर | 28.19% |
| जांजगीर-चांपा | 25.10% |
| जैजैपुर | 19.21% |
| पामगढ़ | 22.25% |
| बिलाईगढ़ | 31.43% |
| सक्ती | 14.81% |
दिव्यांग मतदाता मेघनाथ और सीता ने किया मतदान
जांजगीर-चांपा जिले के मतदान केन्द्र 145 चांटीपाली में दिव्यांग मतदाता मेघनाथ ओगरे और सीता कुमारी को मतदान रथ से मतदान केन्द्र तक लाया गया। दिव्यांगता के बावजूद उनका बुलंद हौसला उन्हें वोट देने से नहीं रोक सका।







