छत्तीसगढ़

15 साल की गर्लफ्रेंड ने नाबालिग EX-बॉयफ्रेंड को पिटवाया…छत्तीसगढ़ में सुनसान जगह पर बुलाई, फिर दूसरे प्रेमी ने दोस्तों संग दौड़ा-दौड़ाकर बेसबॉल-बैट से पीटा

दुर्ग जिले में 15 साल की गर्लफ्रेंड ने नाबालिग EX बॉयफ्रेंड को सुनसान जगह पर मिलने बुलाया, फिर अपने दूसरे नाबालिग बॉयफ्रेंड से पिटवाया है। लड़की के लवर ने दोस्तों के साथ नाबालिग को बेसबॉल, बैट और लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।

मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के कैंप 1 स्थित मस्जिद के पास का है। लड़की के बॉयफ्रेंड ने पहले नाबालिग को जमकर पीटा और वीडियो भी बनाया। रुतबा दिखाने के लिए वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड भी कर दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नाबालिग बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने डंडा, बेस बॉल और बल्ला से बुरी तरह पीटा
नाबालिग बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने डंडा, बेस बॉल और बल्ला से बुरी तरह पीटा

दूसरे नाबालिग लड़के से भी हुआ प्यार

दरअसल, भिलाई की रहने वाली नाबालिग लड़की और कैंप 2 संतोषी पारा निवासी 17 साल के लड़के के बीच प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से काफी बातें करते और मिलते थे, लेकिन इसी बीच लड़की को दूसरे नाबालिग लड़के से भी प्यार हो गया।

पहले बॉयफ्रेंड को पीटने की साजिश रची

इस बात की जानकारी पहले बॉयफ्रेंड को लग गई, तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। झगड़ा किया और गाली गलौज कर भगा दिया। लड़की ने यह बात अपने नए (दूसरे) बॉयफ्रेंड को बताई। इस पर दूसरे लड़के ने उसे पीटने का प्लान बनाया। उसने लड़की को कहा कि वह पहले बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए सुनसान जगह पर बुलाए।

पुलिस ने पिटाई करने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने पिटाई करने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया।

1 दिसंबर को लड़की ने बार-बार कॉल कर बुलाया

लड़की ने पहले बॉयफ्रेंड को तीन दिन लगातार कॉल किया, उसे मिलने के लिए बुलाया, लेकिन वह उससे मिलने नहीं पहुंचा। इसके बाद लड़की ने 1 दिसंबर को शाम 6.30 बजे फिर से उसे फोन किया। कैंप 1 मस्जिद के पास बुलाया। लड़के का गुस्सा शांत हो चुका था, तो वह उससे मिलने पहुंच गया।

पुलिस ने नाबालिग से मारपीट केस में आरोपी डिगेंद्र साहू उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने नाबालिग से मारपीट केस में आरोपी डिगेंद्र साहू उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया।

साथियों ने उसे गिरा-गिराकर बुरी तरह पीटा

इस दौरान उस जगह पर लड़की का दूसरा बॉयफ्रेंड और उसके 4 अन्य दोस्त चाकू, लाठी, बेसबॉल बैट लेकर खड़े थे। दूसरे बॉयफ्रेंड ने आते ही लड़की के EX बॉयफ्रेंड को गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके साथियों ने उसे गिराकर बुरी तरह पीटा।

Related Articles

Back to top button