युवा अथरिया कुर्मी समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ


जांजगीर-चांपा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल (अथरिया कुर्मी) ऑडिटोरियम में प्रदेश अथरिया कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ के युवा समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, एकता और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, छत्रपति शिवाजी महाराज एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से समाजसेवा के साथ प्रदेश और देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नई कार्यकारिणी में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पत्रकारों एवं समाजसेवियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। समारोह में विधायक ब्यास कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर कश्यप, निरीक्षक बिसुन कश्यप, उपनिरीक्षक देवीराम कश्यप सहित समाज के वरिष्ठजन एवं नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समापन पर पदाधिकारियों ने संगठन, शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।






